Dussehra 2025 पर जानें विजयादशमी की तिथि, महत्व, ऐतिहासिक कथा, रावण दहन की परंपरा और धार्मिक संदेश। और ये भी जानें कि दशहरा कैसे मनाएं, क्या है सांस्कृतिक महत्व।

दशहरा या विजयादशमी, भारत का वह प्रमुख त्यौहार है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। यह पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल दशमी को मनाया जाता है। यह त्यौहार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी लोगों को प्रेरित करता है
Dussehra 2025 में कब है?
दशहरा 2025 मे, इस साल 2 अक्टूबर, बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूरे भारत में बड़े धूमधाम से रावण दहन के आयोजन किए जाते हैं और लोग हर्ष और आनंद के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। सभी लोग इसे एक त्यौहार की तरह मनाते है। बच्चे अपने माता – पिता के साथ मेलों में खूब मस्ती करते है।
Dussehra का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व क्या है?
दशहरे का संबंध दो प्रमुख पौराणिक घटनाओं से जुड़ा है।
- भगवान श्रीराम की विजय: त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर इस संसार को एक ऐसे अधर्मी और दुराचारी असुर से बचाया और सीता माता को मुक्त कराया। इसलिए यह पर्व अच्छाई और सद्गुणों की विजय का प्रतीक है।
- मां दुर्गा की जीत: नवरात्रि की समाप्ति पर इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का संहार किया था। अतः इसे शक्ति की जीत और भक्ति की शक्ति का संदेश देने वाला पर्व भी माना जाता है। जिसे हम सभी मिलकर हर्षौल्लास के साथ धूम – धाम से मनाते है।
Dussehra कैसे मनाया जाता है?
भारत में Dussehra के त्यौहार को लोग अनेकों तरह से मनाते है।
- रावन दहन: बड़े-बड़े मैदानों में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशाल पुतले बनाए जाते हैं। शाम को आतिशबाजी के बीच इनका दहन किया जाता है।जिसे बच्चे, बड़े,औरत , बुजुर्ग सभी खुशी से चिल्लाते ओर रैली बजते है । लोग Dussehare से हफ्तों पहले से ही मेले में आनन्द उठाते है।
- रामलीला का मंचन: पूरे भारत में रामलीला का आयोजन होता है, जिसमें श्रीराम के जीवन के प्रसंगों को नाटक के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। जिसे देखने के लिए लोग अपने परिवार के साथ आते है।
- सांस्कृतिक उत्सव: बड़े-बड़े मेले लगते है यहां लोग घूमने जाते है झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरा समाज उत्सवधर्मी वातावरण में खो जाता है।
Dussehra का सामाजिक संदेश
Dussehra केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह जीवन में कई महत्वपूर्ण संदेश भी देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि, असत्य, चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः नष्ट होता है। यह हमें सत्य, नैतिकता और धर्म के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है, हमें इनका साथ कभी नहीं छोड़ना चाहिए। यह पर्व सामाजिक एकता और भाईचारे को भी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करता है।
आज के समय में Dussehra का हमारे जीवन में महत्व
आज की भागदौड़ भारी जिंदगी में हम बस स्वार्थ के पीछे पागल है। Dusshera हमें यह याद दिलाता है कि, हमें अपने भीतर छिपी बुराइयों जैसे—क्रोध, लोभ, ईर्ष्या और अहंकार को खत्म करना चाहिए। रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रतीक है। इन बुराइयों के अंत है।
दशहरा महज एक त्योहार नहीं, बल्कि जीवन मूल्य सिखाने वाला अवसर है। यह हमें बताता है कि अगर हम धैर्य, साहस और सत्य को अपनाते हैं तो जीतना निश्चित है। इस विजयादशमी पर आइए संकल्प लें कि हम अपने जीवन से हर प्रकार की नकारात्मकता और बुराई को समाप्त करेंगे और सत्य, धर्म और प्रेम की राह पर चलेंगे।
दशहरा से जुड़े कुछ बेहतरीन सवालों के जवाब
Q1. दशहरा कब मनाया जाता है?
उत्तर: आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरा मनाया जाता है।
Q2. दशहरे को विजयादशमी क्यों कहते हैं?
उत्तर: यह दिन बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है।
Q3. दशहरा किसके वध की स्मृति में मनाया जाता है?
उत्तर: रावण, मेघनाद और कुंभकरण के वध की स्मृति में इसका पर्व मनाया जाता है।
Q4. दशहरा का धार्मिक महत्व क्या है?
उत्तर: सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत का पर्व; नवरात्रि की समाप्ति पर देवी दुर्गा की पूजा समाप्त होती है।
Q5. दशहरे पर रावण का पुतला क्यों जलाया जाता है?
उत्तर: रावण दहन अहंकार व बुराई को समाप्त करने का प्रतीक है।
Q6. दशहरे के दिन कौन सा आयोजन विशेष रूप से होता है?
उत्तर: शस्त्र पूजा और रामलीला के आयोजन होते हैं, साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं।
Q7. क्या दशहरा केवल हिंदू धर्म में मनाया जाता है?
उत्तर: यह मुख्य रूप से हिंदू त्योहार है, लेकिन भारत के कई हिस्सों में सभी धर्मों के लोग इसे उत्साह से मनाते हैं।
Q8. दशहरे और दीपावली में क्या संबंध है?
उत्तर: रावण वध के बाद भगवान राम के अयोध्या लौटने पर दीपावली मनाई जाती है।
Q9. दशहरा पर्व के दिन क्या विशेष तौर पर करना चाहिए?
उत्तर: शस्त्र पूजा करें, घर की सफाई व सजावट करें, देवी-देवताओं की पूजा करें। मान्यताओं के अनुसार, बाल-दाढ़ी कटवाने से बचें।
Q10. दशहरा का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर: जीवन में सत्य, धर्म और अच्छाई की जीत निश्चित है, बुराई चाहे कितनी भी मजबूत क्यों न हो।
Querrys:
दशहरा 2025
विजयादशमी 2025
रावण दहन
दशहरे का महत्व
दशहरा कैसे मनाया जाता है
दशहरे का इतिहास
दशहरे की परंपराएं
Dussehra 2025 date in India