
ICC Women’s World Cup 2025 : आज ICC महिला विश्व कप 2025 में भारत महिलाओं ने इंग्लैंड महिलाओं के खिलाफ जोरदार मुकाबला दिखाया।
इंग्लैंड महिलाओं ने 4 रन से जीत कर अपने नाम किया। मैच की पूरी लाइव रिपोर्ट, स्कोरकार्ड पढ़ें ।
ICC Women’s World Cup 2025 : मैच रिपोर्ट
ICC Women’s World Cup 2025: आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के 20वें मैच में भारत महिला क्रिकेट टीम का मुकाबला इंग्लैंड महिला टीम से हुआ। मैच इंडोर के होलकर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, इंग्लैंड ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाए।
इंग्लैंड की कप्तान हीदर नाइट ने धमाकेदार पारी खेलते हुए 91 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का शामिल था। उनके इस प्रदर्शन ने इंग्लैंड को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उनके अलावा एमी जोन्स ने भी68 गेंदों में 56 रनों की अहम पारी खेली, जिसमें 8 चौके शामिल थे। ये भी पढ़ें..
भारत की तरफ से गेंदबाजी में ऑफ स्पिनर दीप्ती शर्मा ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्होंने 10 ओवर में 4 विकेट लिए ओर स्री चारणी ने 10 ओवर में 2 विकेट लेकर इंग्लैंड की बढ़त को सीमित करने की कोशिश की।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की बल्लेबाजी की शुरुआत कप्तान स्मृति मंधाना ने की, जिन्होंने 88 रनों की साहसी पारी खेली जिसमें 8 चौके शामिल थे। उनके साथ ही हरमनप्रीत कौर ने भी 70 रन बनाए जिसमें 10 चौके शामिल थे, और दीप्ती शर्मा ने भी 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। भारतीय टीम ने अंत तक मैदान पर वापसी की कोशिश की और 50 ओवरों में 6 विकेट पर 284 रन बनाए लेकिन इंग्लैंड के आगे 4 रन कम रहे।
मुकाबले के अंतिम ओवरों में जब भारत को 14 रन चाहिए थे, लेकिन इंग्लैंड की गेंदबाज लॉरेन बेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दबाव बनाए रखा। भारत की बल्लेबाजी क्रम के निचले हिस्से में रन बनाने की गति धीमी पड़ी और अंततः इंग्लैंड ने यह मुकाबला 4 रन से जीत लिया।
इस जीत के साथ इंग्लैंड महिला टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई, जो ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के साथ है। वहीं, भारतीय टीम अभी इस टूर्नामेंट में मुश्किल स्थिति में है और सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अगले मैच में जीतना जरूरी होगा।
भारतीय टीम की ये लगातार तीसरी हार है , भारतीय टीम को अगर इस टूर्नामेंट में बने रहना है तो आने वाले मैचों पर अपना पूरा फोकस रखना होगा , और अच्छी रणनीति के साथ मैदान में आना होगा।
ICC Women’s World Cup 2025 : Scorecard
- England Woman- 288/8 (50 ओवर)।
- India Woman – 284/6 (50 ओवर)।
- Result – इंग्लैंड विमेंस 4 रन से जीता ।
ICC Women’s World Cup 2025 : इंग्लैंड विमेंस की पारी

- टैमी बोमोंट- 22 रन (43 गेंद, 2 चौके)
- एमी जोन्स- 56 रन (68 गेंद, 8 चौके)
- हीदर नाइट- 109 रन (91 गेंद, 15 चौके, 1छक्का)
- नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान)- 38 रन (49 गेंद, 4 चौके)
- सोफिया डंकोली- 15 रन (21 गेंद, 1 चौके)
- चार्ली डीन- 19 रन (13 गेंद, 2 चौके)
भारत विमेंस की गेंदबाजी
- स्री चारणी- 2/68
- दीप्ति शर्मा- 4/51
ICC Women’s World Cup 2025 : भारत विमेंस की बल्लेबाजी

- स्मृति मंधाना (विकेटकीपर)- 88 रन (94 गेंद, 8 चौके)
- हर्लीन डियोल- 24 रन (31 गेंद, 5 चौके)
- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)- 70 रन (70 गेंद, 10 चौके)
- दीप्ति शर्मा- 50 रन (57 गेंद, 5 चौके)
- अमनजोत कौर- 18 रन (15 गेंद, 2 चौके)
इंग्लैंड विमेंस की गेंदबाजी
- लॉरेन बेल- 1/52
- लिंसे स्मिथ- 1/40
- नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान)- 2/47
- चार्ली डीन- 1/67
- सोफी एक्लेस्टोन- 1/58
ICC Women’s World Cup 2025 : Squads:
भारत महिला टीम Playing 11:
1- स्मृति मंधाना (विकेटकीपर)
2- हरमनप्रीत कौर (कप्तान)
3- स्री चारणी
4- ऋचा घोष
5- दीप्ति शर्मा
6- प्राटिका रावल
7- हर्लीन डियोल
8- रेणुका सिंह ठाकुर
9- स्नेह राणा
10- क्रांति गौड
11- अमनजोत कौर
इंग्लैंड महिला टीम Playing 11:
1- नैट स्किवर-ब्रंट (कप्तान)
2- हीदर नाइट
3- एमी जोन्स
4- लॉरेन बेल
5- एलिस कैप्सी
6- टैमी बोमोंट
7- चार्ली डीन
8- सोफी एक्लेस्टोन
9- लिंसे स्मिथ
10- सोफिया डंकोली
11- एम्मा लैम्ब