ICC Women’s World Cup 2025: Winner

probrosvd.blogger2022@gmail.com

October 27, 2025


ICC Women’s World Cup 2025
: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने ICC महिला विश्व कप 2025 के अहम मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से शिकस्त दी।

एमी जोंस ने 86 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, पूरी स्कोरकार्ड और मैच रिपोर्ट जानें।

मैच रिपोर्ट (Match Report )

ICC Women’s World Cup 2025 : आज विशाखापतनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ICC Women’s World Cup 2025 के 27वें मैच में इंग्लैंड महिला टीम ने न्यूजीलैंड महिला टीम को आठ विकेट से आसानी से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने अपने ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में प्रवेश पक्का किया। ये भी पढ़ें..ICC Women’s World Cup 2025

https://amzn.to/479OlaJ

ICC Women’s World Cup 2025: न्यूजीलैंड की पारी

ICC Women’s World Cup 2025 : न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में मात्र 168 रन बनाए। उनके लिए जॉर्जिया प्लिमर ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए(57 गेंद, 7 चौके), जबकि अमेलिया केर ने 35 रन (43 गेंद, 5 चौके), और कप्तान सोफी डिवाइन ने 23 रन बनाए। न्यूजीलैंड महिला टीम में कोई भी बल्लेबाज ने टिक कर रन नहीं बनाए, टीम को लगातार झटके लगने की वजह से टीम मात्र 168 रन पर ऑल आउट हो गई है , न्यूजीलैंड महिला टीम 50 ओवर भी नहीं खेल सकी।

इंग्लैंड महिला टीम की शानदार गेंदबाजी

इंग्लैंड महिला टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को घुटनों पर ला दिया, इंग्लैंड के लिए लिन्सी स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।नैट स्किवर-ब्रंट और एलिस कैप्सी ने 2-2 विकेट चटकाए, चार्ली डीन और सोफी एक्लेस्टोन को भी 1-1 विकेट मिला।

इंग्लैंड की पारी: एमी जोंस की शानदार बल्लेबाजी

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत शानदार ओर मजबूत रही, इंग्लैंड की ओपनर एमी जोंस ने 92 गेंद में 86* रनों की नाबाद पारी खेली जिसमे 11 चौके और 1 छक्का शामिल और टैमी ब्यूमोंट ने 38 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमे 7 चौके शामिल थे। इंग्लैंड ने इस लक्ष्य को केवल 29.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। इंग्लैंड के लिए हीथर नाइट ने भी 33 रन बनाए।

यह मैच न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन के लिए भावनात्मक था क्योंकि उन्होंने अपना अंतिम वनडे मैच खेला। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी क्रम को धराशायी कर दिया। अब इंग्लैंड महिला टीम सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

Full स्कोरकार्ड

न्यूजीलैंड – 168/10 (38.2 ओवर)।
इंग्लैंड – 172/2 (29.2 ओवर)।
परिणाम – इंग्लैंड महिला टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड – 168/10 (38.2 ओवर)

  • जॉर्जिया प्लिमर- 43 रन (57 गेंद, 7 चौके)
  • अमेलिया केर – 35 रन (43 गेंद, 5 चौके)
  • सोफी डिवाइन- 23 रन (35 गेंद, 1 चौके)
  • मैडी ग्रीन- 18 रन (19 गेंद, 2 चौके)
  • इसाबेला गेज- 14 रन (24 गेंद, 1 चौके, 1 छक्का)
  • जेस केर- 10 रन (12 गेंद, 1 चौके)
  • लिंसी स्मिथ- 3/30
  • नैट स्किवर-ब्रंट- 2/31
  • एलिस कैप्सी- 2/34
  • चार्ली डीन- 1/21
  • सोफी एक्लेस्टोन- 1/4

इंग्लैंड – 172/2 (29.2 ओवर)

  • एमी जोंस (विकेटकीपर)- 86* रन (92 गेंद, 11 चौके, 1 छक्का)
  • टैमी ब्यूमोंट- 40 रन (38 गेंद, 7 चौके)
  • हीथर नाइट- 33 रन (40 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का)
  • सोफी डिवाइन (कप्तान)– 1/20
  • ली ताहुहूए- 1/9

Squads:

इंग्लैंड महिला टीम की प्लेइंग 11

1- एमी जोंस (विकेटकीपर)
2- टैमी ब्यूमोंट
3- हीथर नाइट
4- नैट स्किवर-ब्रंट
5- सोफिया डंकली
6- डैनी वायट-हॉज (कप्तान)
7- एलिस कैप्सी
8- चार्ली डीन
9- सोफी एक्लेस्टोन
10- लिंसी स्मिथ
11- लॉरेन बेल

न्यूजीलैंड महिला टीम की प्लेइंग 11

1- सुज़ी बेट्स
2- जॉर्जिया प्लिमर
3- अमेलिया केर
4- सोफी डिवाइन (कप्तान)
5- ब्रुक हॉलिडे
6- मैडी ग्रीन
7- इसाबेला गेज (विकेटकीपर)
8- जेस केर
9- रोज़मेरी मेयर
10- ली ताहुहू
11- ईडन कार्सन

Leave a Comment