
ICC Women’s World Cup 2025 : आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका महिला टीम ने बांग्लादेश पर कब्जा जमाया।
मैच से जुड़ी हर अहम जानकारी और स्कोरकार्ड पढ़ें।
श्रीलंका महिला vs बांग्लादेश महिला मैच रिपोर्ट
ICC Women’s World Cup 2025 : के 21वें मैच में श्रीलंका महिला ने बांग्लादेश महिला को नवी मुंबई के डॉक्टर डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में धमाकेदार मुकाबले में 7 रनों से हराकर अपने नाम जीत दर्ज की। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण था क्योंकि दोनों टीमें सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत के साथ ही जीवित रहना चाहती थीं, बांग्लादेश महिला टीम को निराशा हाथ लगी।
ICC Women’s World Cup 2025 : श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 48.4 ओवरों में कुल 202 रन बन पर ही सिमट गई । टीम के लिए हासिनी पेरेरा ने बेहतरीन 85 रन बनाए जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। कप्तान चमारी अथापथु ने 46 और नीलाक्षिका सिल्वा ने 37 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिससे टीम को एक सम्मानजनक
स्कोर पर पहुंचाया।
ICC Women’s World Cup 2025 : शुरूआत में श्रीलंका ने अच्छी साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद बांग्लादेश की गेंदबाजी ने जोर दिखाया। शोर्ना अख्तर ने 3 विकेट लेकर मध्यक्रम को तोड़ा, जबकि रबैया खातून ने 2 विकेट चटकाए। बांग्लादेश की गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को दबाव में लेकर नियमित अंतराल पर विकेट हासिल किए जिससे टीम का स्कोर 202 तक सीमित रह गया।
ICC Women’s World Cup 2025 : लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की लेकिन उनके लगातार विकेट गिरते रहे। शर्मिन अख्तर ने 64 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था, और कप्तान निगार सुल्ताना ने बेहतरीन 77 रन की पारी खेली जिसमें 6 चौके शामिल थे , लेकिन बाकी बल्लेबाज आक्रामकता दिखाने में नाकाम रहे। श्रीलंका की गेंदबाजी ने अंतिम ओवरों में दबाव बनाये रखा और बांग्लादेश 50ओवर में 195 रन ही बना सकी। इस प्रकार श्रीलंका ने 7 रनों से यह मुकाबला जीत लिया।
ICC Women’s World Cup 2025 : इस जीत के साथ श्रीलंका ने टूर्नामेंट में जीत की तलाश पूरी की और अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदों को जीवित रखा। बांग्लादेश के लिए यह हार निराशाजनक रही लेकिन टीम ने अच्छा मुकाबला दिया।
मैच का स्कोरकार्ड
- श्रीलंका महिला टीम – 202/10 (48.4 ओवर)।
- बांग्लादेश महिला टीम – 195/9 (50 ओवर)।
- मैच का परिणाम – श्रीलंका ने 7 रन से मुकाबला जीता।
- प्लेयर ऑफ द मैच – हासिनी पेरेरा रही आज की मैच प्लेयर ऑफ द मैच।
श्रीलंका महिला टीम की बल्लेबाजी

- हासिनी पेरेरा – 85 रन (99 गेंद, 13 चौके, 1 छक्का)
- चमारी अथापथु (कप्तान) – 46 रन (43 गेंद, 6 चौके, 2 छक्का)
- नीलाक्षिका सिल्वा – 37 रन (38 गेंद, 1 चौके, 2 छक्का)
श्रीलंका महिला टीम की गेंदबाजी
- चमारी अथापथु (कप्तान) – 4/42
- सुगंदिका कुमारी – 2/38
- उद्देशिका प्रबोधानी – 1/29
बांग्लादेश महिला टीम की बल्लेबाजी

- शर्मिन अख्तर – 64 रन (103 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का)
- निगार सुल्ताना – 77 रन (98 गेंद, 6 चौके, 0 छक्का)
- शोर्ना अख्तर – 19 रन (27 गेंद, 1 चौके, 0 छक्का)
बांग्लादेश महिला टीम की गेंदबाजी
- शोर्ना अख्तर – 3/27
- रबैया खान – 2/39
- नाहिदा अख्तर – 1/30
- निशिता अख्तर निशी – 1/35
- मरूफा अख्तर – 1/36
Squads:
श्रीलंका महिला टीम की Playing 11 :
विष्मी गुनेराथ्ने,चमारी अथापथु (कप्तान),हासिनी पेरेरा,हर्षिता समरविकरमा,कवेशा दिल्हारी,नीलाक्षिका सिल्वा,अनुष्का संजीवानी (विकेटकीपर),उद्देशिका प्रबोधानी,सुगंदिका कुमारी,माल्की मादरा,इनोका रानावेरा।
बांग्लादेश महिला टीम की Playing 11 :
फरगाना हक,रुबया हैदर,शर्मिन अख्तर,निगार सुल्ताना (कप्तान, विकेटकीपर),सोभाना मोस्ता,रीरितु मोनी,शोर्ना अख्तर, नाहिदा अख्तर,रबैया खान,निशिता अख्तर निशी,मरूफा अख्तर।