ICC Women’s World Cup 2025: Pak Vs south

probrosvd.blogger2022@gmail.com

October 22, 2025

ICC Women’s World Cup 2025 : के 22वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पाकिस्तान को 150 रनों से हराया। लौरा वुल्वार्ट, सुने लूस और मरिजाने कॅप की बेहतरीन पारियों से साउथ अफ्रीका ने 312/9 का विशाल स्कोर बनाया। जानें मैच रिपोर्ट, स्कोरकार्ड।

ICC Women’s World Cup 2025 : मैच रिपोर्ट

ये भी पढ़ें..

https://amzn.to/3WivS5x

ICC Women’s World Cup 2025 में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम की दमदार जीत

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए ICC Women’s World Cup 2025 के 22वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने पाकिस्तान महिलाओं को 150 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली।
बारिश से बाधित मुकाबले को 40 ओवर प्रति पारी तक सीमित कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवरों में 312 रन बनाए, ये स्कोर उनके विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर भी रहा।

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी हाइलाइट्स

ICC Women’s World Cup 2025 : कप्तान Laura Wolvaardt ने 82 गेंदों पर बेहतरीन 90 रन बनाए, जिसमे 10 चौके, 1 छक्का शामिल था, Sune Luus ने 61 रन की पारी खेली, जिसमे 8 चौके, 2 छक्का शामिल था, और ऑलराउंडर Marizanne Kapp ने 68 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमे 6 चौके, 3 छक्का शामिल था, जिसकी बदौलत टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

ICC Women’s World Cup 2025 : अंत में Nadine de Klerk ने केवल 16 गेंदों पर 41 रन (3 चौके, 4 छक्के) ठोकते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की परीक्षा ले ली। इनके बीच चौकों-छक्कों की झड़ी से आखिरी पाँच ओवर्स में 72 रन बने । दक्षिण अफ्रीका ने 40 ओवर में 9 विकेट पर 312 रनों का विशाल लक्ष्य बना दिया।

ICC Women’s World Cup 2025 : पाकिस्तान की गेंदबाजी आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साधारण देखने को मिली ,पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए Sadia Iqbal और Nashra Sundhu ने 3-3 विकेट लिए ओर Fatima Sana को 1 विकेट मिला ।

पाकिस्तान की पारी – फिर से हुआ निराशाजनक प्रदर्शन

ICC Women’s World Cup 2025 : 312 रनों के डकवर्थ-लुईस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ही ओवर में Muneeba Ali आउट हुईं और कॅप ने अपने पहले पाँच ओवर में तीन विकेट चटकाकर पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया।
11वें ओवर में स्कोर सिर्फ 35/4 था, जब बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ , और डकवर्थ-लुईस के नियम से 20 ओवर में पाकिस्तान को 233 लक्ष्य दिया गया लेकिन पाकिस्तान पुनः संभल नहीं सका। टीम 19.7 ओवर में केवल 83 रन बनाकर ऑलआउट हो गई ।

Marizanne Kapp ने घातक गेंदबाजी में 5 ओवर में 3 विकेट झटके जबकि Nonkululeko Mlaba और Ayabonga Khaka ने भी शानदार सपोर्ट दिया ।

मैच का पूरा स्कोरकार्ड

  • दक्षिण अफ्रीका महिला टीम- 312/9 (40 ओवर)
  • पाकिस्तान महिला टीम- 83/7 (20 ओवर, DLS)
  • परिणाम – दक्षिण अफ्रीका महिला टीम ने 150 रनों से जीत हासिल की (DLS पद्धति से)
  • प्लेयर ऑफ द मैच – Marizanne Kapp आज के Palyer of The Match रही

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम – 312/9 (40 ओवर)

  • Laura Wolvaardt (captain) – 90 (82)
  • Sune Luus – 61 (66)
  • Marizanne Kapp – 68* (45)
  • Nadine de Klerk – 41 (16)
  • Nashra Sundhu – 3/45
  • Sadia Iqbal – 3/63
  • Fatima Sana (captain)-1/69

पाकिस्तान महिला टीम – 83/7 (20 ओवर, DLS)

  • Sidra Amin – 13
  • Natalia Parvaiz – 20
  • Sidra Nawaz (wicketkeeper) – 22
  • Marizanne Kapp – 3/20
  • Ayabonga Khaka– 2/14

ICC Women’s World Cup 2025 : Squads

साउथ अफ्रीका विमेंस Playing 11

1- Laura Wolvaardt (captain)
2- Tazmin Brits
3- Sune Luus
4- Annerie Dercksen
5- Marizanne Kapp
6- Karabo Meso (wicketkeeper)
7- Chloe Tryon
8- Nadine de Klerk
9- Nondumiso Shangase
10- Ayabonga Khaka
11- Nonkululeko Mlaba

पाकिस्तान विमेंस Playing 11

1- Muneeba Ali
2- Omaima Sohail
3- Sidra Amin
4- Aliya Riaz
5- Natalia Parvaiz
6- Fatima Sana (captain)
7- Sidra Nawaz (wicketkeeper)
8- Rameen Shamim
9- Diana Baig
10- Nashra Sundhu
11- Sadia Iqbal

Leave a Comment