mukhyamantri suposhan yojana : बच्चों के लिए पोषण और स्वास्थ्य की नई क्रांति

Mukhyamantri suposhan yojana : (मुख्यमंत्री सुपोषण योजना) के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को दूध, फल, नाश्ता व टेक होम राशन दिया जा रहा है। जाने कैसे इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।

mukhyamantri suposhan yojana (मुख्यमंत्री सुपोषण योजना): यूपी में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण का नया अध्याय

Mukhyamantri suposhan yojana : उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मकसद 3 से 6 साल के बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना और उन्हें स्वस्थ व मजबूत बनाना है। इस योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक नाश्ता, दूध, फल और घर ले जाने के लिए राशन (टेक होम राशन) दिया जाता है, ताकि उनका शारीरिक और मानसिक विकास सही तरीके से हो सके और वे स्वास्थ रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को पूरे प्रदेश में लागू करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर बच्चा स्वस्थ और खुशहाल भविष्य की ओर बढ़ सके। ये भी पढ़ें..

https://amzn.to/47v7SkQ

योजना की प्रमुख बातें

  • इस योजना के तहत 3-6 वर्ष के बच्चों को रोजाना आंगनबाड़ी केंद्रों पर पौष्टिक नाश्ता (स्वल्पाहार) मिलेगा जिसमें दूध, फल, पोषक आहार शामिल होंगे।
  • टेक होम राशन (THR) यूनिट्स उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित की जा रही हैं, ताकि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और माताओं को घर बैठे पौष्टिक आहार मिल सके। इन यूनिट्स के माध्यम से तैयार पोषण सामग्री सीधे घर तक पहुंचाई जाएगी, जिसमे महिलाओं और बच्चों को संतुलित आहार मिल सके और कुपोषण की समस्या को कम किया जा सके। ये पहल राज्य सरकार के उस उद्देश्य को मजबूत करती है, जिसमें हर परिवार तक पोषण और स्वास्थ्य की सुविधा पहुंचाना शामिल है।
  • सरकार उन गरीब परिवारों को गाय मुहैया कराएगी जिनके पास गाय नहीं है, ताकि उनके घर में दूध की नियमित उपलब्धता बनी रहे। इस कदम का उद्देश्य है कि बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को पौष्टिक आहार मिल सके और कुपोषण की समस्या दूर हो। इससे न केवल बच्चों का शारीरिक विकास बेहतर होगा, बल्कि परिवार की आय और आत्मनिर्भरता भी बढ़ेगी।
  • पोषण निगरानी के लिए सरकार टेक्नोलॉजी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करेगी, ताकि योजना में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बनी रहे। इसके तहत बच्चों और महिलाओं को मिलने वाले पोषण की नियमित निगरानी की जाएगी और सभी आंकड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किए जाएंगे। इससे यह सुनिश्चित होगा कि हर ज़रूरतमंद तक समय पर और सही मात्रा में पोषण सामग्री पहुँच रही है ।
  • मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को डॉ. भीमराव अंबेडकर ‘जीरो पॉवर्टी मिशन’ के तहत चिन्हित गरीब परिवारों और आकांक्षात्मक जिलों में लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि जिन इलाकों में गरीबी और कुपोषण की समस्या ज्यादा है, वहां के बच्चों और महिलाओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इस कदम से न केवल कुपोषण कम होगा बल्कि प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों का समग्र विकास भी तेज़ी से हो सकेगा।

Mukhyamantri suposhan yojana : (मुख्यमंत्री सुपोषण योजना) का उद्देश्य

  • Mukhyamantri suposhan yojana : का एक मुख्य उद्देश्य गंभीर तीव्र कुपोषण (Severe Acute Malnutrition – SAM) के मामलों में कमी लाना है। इसके तहत ऐसे बच्चों को विशेष पोषण, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनका वजन और स्वास्थ्य जल्दी सुधर सके। यह प्रयास प्रदेश में बच्चों के जीवन स्तर और स्वास्थ्य स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
  • मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत बच्चों की लंबाई कम होना, अंडरवेट (वजन कम होना) और वेस्टिंग (कमज़ोर शरीर) जैसे मापदंडों पर ध्यान दिया जाएगा । इन सूचकों के आधार पर बच्चों के पोषण स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा और जिन बच्चों में कमी पाई जाएगी, उन्हें विशेष पोषण और स्वास्थ्य सहायता दी जाएगी। इस तरह सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चा स्वस्थ, मजबूत और संतुलित विकास की दिशा में आगे बढ़े।
  • मुख्यमंत्री सुपोषण योजना को सबसे पहले उन जिलों में प्राथमिकता के साथ लागू किया जाएगा, जहां कुपोषण की दर अन्य जिलों की तुलना में अधिक है। इन जिलों में बच्चों और माताओं को विशेष पोषण सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं और नियमित मॉनिटरिंग की सुविधा दी जाएगी। इसका उद्देश्य है कि पिछड़े और प्रभावित क्षेत्रों में पोषण स्तर को तेजी से सुधारा जाए और हर बच्चे को स्वस्थ जीवन का अवसर मिले।
  • मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब, वंचित और दूर-दराज के परिवारों तक उच्च गुणवत्ता वाला पोषण पहुंचाना है। इसके तहत सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि हर जरूरतमंद परिवार को पौष्टिक भोजन, दूध, फल और आवश्यक आहार सामग्री नियमित रूप से मिले।

इस योजना को कैसे लागू किया जाएगा?

Mukhyamantri suposhan yojana : के तहत सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोजाना बच्चों को पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराएं। इसमें फ्लेवर मिल्क, मिलेट चिक्की, न्यूट्रीबार, केला और मौसमी फल जैसी गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री दी जाएगी, ताकि बच्चों को संतुलित पोषण मिले। इसके साथ ही टेक होम राशन में स्थानीय फसलों को शामिल किया जाएगा, जिससे न केवल बच्चों का पोषण स्तर बेहतर होगा, बल्कि स्थानीय किसानों को भी अपनी उपज का उचित लाभ मिल सकेगा।

इस योजना की निगरानी के लिए स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्थानीय प्रशासन एक साथ मिल जुल का काम करेंगे।

बजट और लाभार्थी की संख्या क्या होगी ?

Mukhyamantri suposhan yojana : मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत आकांक्षात्मक जिलों में लगभग 11,13,783 बच्चों को प्रतिदिन 400 कैलोरी और 15-20 ग्राम प्रोटीन वाला पौष्टिक स्वल्पाहार दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 254 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इस योजना को पहले इन जिलों में लागू किया जाएगा और धीरे-धीरे इसे पूरे प्रदेश के सभी जिलों के बच्चों तक विस्तारित किया जाएगा, ताकि हर बच्चे को पर्याप्त पोषण और आहर मिल सके।

मिलने वाले लाभ : Profit

  • बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेज होगा।
  • प्रदेश की अगली पीढ़ी कुपोषण और संबंधित बीमारियों से पूरी तरह मुक्त होगी।
  • समाज में स्वस्थ, सशक्त और शिक्षित नागरिक तैयार होंगे
  • महिलाओं और माताओं को भी घर बैठे टेक होम राशन मिलेगा, जिससे उनका स्वास्थ्य भी सुधरेगा।

आवेदन प्रक्रिया : Applying Process

Mukhyamantri suposhan yojana : अभी यह मुख्यमंत्री सुपोषण योजना आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से स्वतः लागू की जा रही है। लाभार्थियों की पहचान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर-घर जाकर की जाती है, ताकि सही जरूरतमंद परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। भविष्य में प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है, जिससे लोगों को पंजीकरण में और अधिक सुविधा मिल सके।

निष्कर्ष : Conclusion

Mukhyamantri suposhan yojana : मुख्यमंत्री सुपोषण योजना उत्तर प्रदेश के बच्चों के लिए एक नई आशा की किरण है, जो प्रदेश को कुपोषण मुक्त, स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह योजना न केवल बच्चों, बल्कि महिलाओं और परिवारों को भी स्वास्थ्य और पोषण का सुरक्षा प्रदान करेगी। इसके माध्यम से सरकार का लक्ष्य है कि हर बच्चा स्वस्थ, मजबूत और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सके।

FAQs : Mukhyamantri suposhan yojana

Q1. मुख्यमंत्री सुपोषण योजना क्या है?

  • यह यूपी सरकार की योजना है, जो 3 से 6 साल के बच्चों को कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ बनाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर दूध, फल, नाश्ता और राशन देती है।

Q2. मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

  • इस योजना उद्देश्य गंभीर कुपोषण (Severe Acute Malnutrition) को कम करना और हर बच्चे को पर्याप्त पोषण और स्वास्थ्य सुविधा देना।

Q3. किन बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा?

  •  इस योजना में जो 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चे आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़े हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।

Q4. मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत क्या-क्या दिया जाता है?

बच्चों को पौष्टिक नाश्ता, दूध, फल, मिलेट चिक्की, न्यूट्रीबार और टेक होम राशन (THR) दिया जाता है।

Q5. टेक होम राशन (THR) क्या है?

  • टेक होम राशन का मतलब है घर ले जाने वाला पौष्टिक आहार। इसे राज्य में बनी THR यूनिट्स से तैयार कर लाभार्थियों को दिया जाता है।

Q6. इस योजना से किन-किन को फायदा होगा?

  • इस योजना से बच्चों के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं और माताओं को भी पौष्टिक आहार मिलेगा।

Q7. इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इस योजना में आवेदन की जरूरत नहीं है। आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों को स्वतः इस योजना में शामिल किया जा रहा है। भविष्य में ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू की जा सकती है।

Leave a Comment