ICC Women Cricket World Cup 2025

ICC Women Cricket World Cup 2025

ICC Women Cricket World Cup 2025 के 8वें मैच में England Woman टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Bangladesh Women टीम को 4 विकेट से हराया। आगे पढ़ें:

ICC Women Cricket World Cup 2025 : इस मैच में Heather Knight की बैटिंग चमकी

ICC Women Cricket World Cup 2025 : के 8वें मैच में England Woman टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Bangladesh Women टीम को 4 विकेट से हरा कर जीत अपने नाम की। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और बांग्लादेश की टीम को 178 रन पर रोक दिया। इंग्लैंड की ये लगातार दूसरी जीत है, इस जीत के साथ ही England टीम ने सेमीफाइनल की ओर अपना मज़बूत कदम बढ़ा दिया है।

England की खतरनाक गेंदबाज़ी

ICC Women Cricket World Cup 2025 इंग्लिश स्पिनर Sophie Ecclestone ने एक फिर से अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 10ओवर 24 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा Charlie Dean ने 28 देकर 2 विकेट चटकाए और Alice Capsey ने भी 31 रन देकर 2 विकेट लिए। लाइन और लेंथ पर नियंत्रण के चलते बांग्लादेश की बल्लेबाज़ी बिखरती रही। बांग्लादेश पावरप्ले में शुरूआती झटकों से उबर ही नहीं पाई बांग्लादेश की टीम और रन रेट भी धीमा रहा और जिसके कारण बांग्लादेश महज 178 रन पर ही सिमट गयी।

बांग्लादेश की संघर्षपूर्ण पारी

ICC Women Cricket World Cup 2025 : बांग्लादेश के लिए Sobhana Mostary ने बैटिंग करते हुए 108 गेंदों में 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और Rabeya Khan ने 27 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। टीम को लगातार झटके लगते रहे, जिस कारण कोई बड़ी साझेदारी खड़ी नहीं हो सकी और पूरी टीम 49.4 ओवर में 178 रन ही बना पाई।

England की मुश्किल शुरुआत, Heather Knight ने संभाला और बनी Player Of The March

ICC Women Cricket World Cup 2025 : England 179 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। Tammy Beaumont, Amy Jones (wicketkeeper), Sophia Dunkley, जल्दी आउट हो गईं। एक समय इंग्लैंड 42 रन पर 4 विकेट गिर चुके थे, लेकिन Captain Heather Knight ने 79 रन की नाबाद कप्तानी पारी खेली और England को शानदार जीत दिलाई। उनके संयम और समझदारी ने इंग्लैंड को मुश्किल समय में भी जीत की राह दिखाई। Charlie Dean के साथ उनकी साझेदारी ने मैच का पूरा रुख पलट दिया।

ये जीत खास है: इंग्लैंड की मजबूती और बांग्लादेश का संघर्ष और बढ़ा

इस जीत के साथ ही England Woman टीम ग्रुप में पहले पायदान पर पहुँच चुकी है और उसकी सेमीफाइनल की राह भी आसान हो गई है। बांग्लादेश की टीम ने बहुत मेहनत के बाद भी जीत नहीं सकी, लेकिन Sobhana Mostary और Rabeya Khan की पारियों ने भविष्य के लिए कई उम्मीदें जगा दी हैं।

Team:

England: Nat Sciver-Brunt (captain), Tammy Beaumont, Amy Jones (wicketkeeper), Heather Knight, Sophia Dunkley, Emma Lamb, Alice Capsey, Charlie Dean, Sophie Ecclestone, Linsey Smith, Lauren Bell, Em Arlott, Lauren Filer, Sarah Glenn, Danielle Wyatt-Hodge

Bangladesh: Nigar Sultana (captain/wicketkeeper), Fargana Hoque, Rubya Haider, Sharmin Akhter, Sobhana Mostary, Shorna Akter, Fahima Khatun, Nahida Akter, Rabeya Khan, Marufa Akter, Nishita Akter Nishi, Sumaiya Akter, Fariha Trisna, Shanjida Akter Meghla, Ritu Moni

ICC Women Cricket World Cup 2025:

ICC Women Cricket World Cup 2025


ICC Women Cricket World Cup 2025 में भारत महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम को 88 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। मैच का पूरा विश्लेषण यहाँ पढ़ें।

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले की पूरी हाइलाइट्स और विश्लेषण:

ICC Women Cricket World Cup 2025 : India Woman vs Pakistan Woman मैच हाइलाइट्स और मैच का विस्तार से विश्लेषण पढ़ें।

ICC Women Cricket World Cup 2025 : के भारतीय महिला टीम ने छठे मैच में पाकिस्तान महिला टीम को 88 रनों से बुरी तरह से हरा कर अपने नाम शानदार जीत हासिल की । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमे पिच पर 50 ओवरों में 247 रन बनाए। हरलीन देओल ने 65 गेंदों में बेहतरीन 46 रन बनाए( 4 चौके, 1 छक्का), जबकि ऋचा घोष ने अंत में 20 गेंदों में नाबाद 35 रन (3 चौके, 2 छक्के) की तेजी से पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाईं।

ICC Women Cricket World Cup 2025 : पाकिस्तान की टीम को जीत के लिए 248 रनों का पहाड़ सा लक्ष्य मिला था, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही और तीन विकेट जल्दी गिर गए। सिदरा अमीन ने एक अच्छी पारी खेली और 81 रन (9 चौके , 1 छक्का)बनाए, जो पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी बन गई है। पाकिस्तान की तरह से नतालिया परवेज़ ने 33 रन की पारी खेली हालांकि, उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। जिससे पाकिस्तान की टीम 159 पर आल आउट हो गई।

ICC Women Cricket World Cup 2025 : भारत की तरफ से तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने अपने डेब्यू मैच में 3 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ़ द मैच चुनी गईं।
क्रांति गौड़ ने अपने डेब्यू मैच में शानदार बाउलिंग करते है हुए 10 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिये। दीप्ति शर्मा ने भी काफी असरदार गेंदबाजी की और 3 विकेट झटके, वहीं स्नेह राणा के खाते में 2 विकेट गए। पाकिस्तान की पूरी टीम 43 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट हो गई।

ICC Women Cricket World Cup 2025 : इस मैच में मिली शानदार जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 12वीं लगातार जीत दर्ज की है और ICC Women Cricket World Cup 2025 में अपनी दूसरी जीत पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की है। यह मुकाबला काफी भावनात्मक और बहुत ही रोमांचक था, जिसमें भारत ने अपनी ताकत , रणनीति और संयम दिखाए।

ICC Women Cricket World Cup 2025: इस मैच से पता चलता है कि भारतीय महिला क्रिकेट विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तैयार है और बड़ी चुनौतियों का अपनी रणनीत और जोश के साथ सामना करने में सक्षम है।

यहाँ संक्षेप में स्कोरकार्ड:

  • पाकिस्तान महिला टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
  • भारत महिला: 247 रन (50 ओवर)
  • पाकिस्तान महिला: 159 रन (43 ओवर)
  • परिणाम: भारत ने 88 रनों से जीत हासिल की