UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : UP SIR से 2.89 cr Voter के नाम कटे, लखनऊ में सबसे ज्यादा Voter के नाम कटे।

probrosvd.blogger2022@gmail.com

January 7, 2026

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : UP SIR Draft List में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटे। लखनऊ में सबसे ज्यादा 30% कटौती। जानें कैसे चेक करें अपना नाम और कैसे करें आपत्ति दर्ज। ये भी पढ़ें…..Perplexity AI CEO Aravind Srinivas: Success Story

https://amzn.to/44VkCRp

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : उत्तर प्रदेश की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के तहत जारी Draft मतदाता सूची में बड़ी कटौती देखी गई है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को UP की संशोधित Draft मतदाता सूची जारी करते हुए बताया कि राज्य के चुनावी नामावली से कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं ।

मतदाता सूची में बड़ा बदलाव

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : अक्टूबर 2025 में जब SIR प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब UP में कुल 15.44 करोड़ मतदाता थे, लेकिन अब नई ड्राफ्ट सूची में केवल 12.55 करोड़ (12,55,56,25) मतदाताओं के नाम शामिल हैं, इसका मतलब है कि कुल मतदाताओं की संख्या में 18.70 प्रतिशत की कमी आई है, यह देश भर में SIR के पहले चरण के बाद सबसे अधिक कटौती का आंकड़ा है ।

UP के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि Draft मतदाता सूची में अब 12.55 करोड़ मतदाता शामिल हैं और यह राज्य के सभी 75 जिलों और 403 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करती है।

नाम हटाने के कारण

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : 2.89 करोड़ हटाए गए मतदाताओं में से विभिन्न कारणों से नाम काटे गए हैं, सबसे बड़ी संख्या उन लोगों की है जो अपने पते से स्थानांतरित हो गए हैं-कुल 2.17 करोड़ मतदाता (14.06 प्रतिशत) या तो स्थायी रूप से पलायन कर गए या सत्यापन प्रक्रिया के दौरान उपलब्ध नहीं थे।

इसके अलावा, 46.23 लाख मतदाताओं (2.99 प्रतिशत) की मृत्यु हो चुकी है, वहीं, 25.47 लाख मतदाता (1.65 प्रतिशत) एक से अधिक जगहों पर पंजीकृत पाए गए, यानी उनके नाम डुप्लिकेट थे।

लखनऊ में सर्वाधिक कटौती

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : लखनऊ में SIR ड्राफ्ट लिस्ट के तहत करीब 12 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा कटौती है, अक्टूबर 2025 में यहां 39.9 लाख मतदाता पंजीकृत थे, जो अब घटकर लगभग 27.9 लाख रह गए हैं, यानी करीब 30 प्रतिशत वोटर सूची से बाहर हो गए हैं, मृतक श्रेणी में लगभग 1.28 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि 59,313 लोगों ने अपना SIR फॉर्म बूथ लेवल अफसरों को वापस नहीं किया, जो प्रदेश में सबसे बड़ी संख्या है, शहरी लखनऊ में स्थिति ज्यादा गंभीर है, जहां कुछ विधानसभा क्षेत्रों में 30 से 39 प्रतिशत तक मतदाता “uncollectible” यानी सत्यापन के दौरान नहीं मिल सके, जिसकी मुख्य वजह तेज शहरी पलायन, पुनर्वास और पुराने रिकॉर्ड का mismatch माना जा रहा है।

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : राज्य की राजधानी लखनऊ में सबसे ज्यादा मतदाता कटे हैं , लखनऊ जिले में 30.04 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटाए गए, जो करीब 12 लाख लोगों की संख्या है, इसके बाद गाजियाबाद का स्थान है जहां 28.83 प्रतिशत यानी 8.18 लाख नाम काटे गए।

अधिकतर कटौती बड़े शहरी केंद्रों से रिपोर्ट की गई है, जिनमें लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज और कानपुर प्रमुख हैं, यह शहरी इलाकों में माइग्रेशन और जनसंख्या के लगातार स्थानांतरण को दर्शाता है।

आपत्ति और दावे दर्ज करने की प्रक्रिया

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai

  • जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट सूची से हटा दिए गए हैं, उन्हें अपने नाम फिर से जुड़वाने का मौका मिलेगा, दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी तक प्राप्त की जाएंगी ।
  • प्राधिकरण द्वारा दावों का समाधान 26 जनवरी से 27 फरवरी के बीच किया जाएगा, अंतिम मतदाता सूची 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
  • जिन लोगों का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हो गया है, वे Form 6 ऑनलाइन भर सकते हैं या अपने स्थानीय निर्वाचन पंजीकरण कार्यालय (ERO) में जा सकते हैं, प्रविष्टियों में सुधार के लिए Form 8 भरा जा सकता है।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो लापता या अनट्रेसेबल मतदाता हटाए गए हैं, उन्हें 2003 की SIR सूची में शामिल होने का प्रमाण या ECI द्वारा निर्धारित किसी भी दस्तावेज को दिखाना होगा, ताकि उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें।

ऑनलाइन नाम कैसे चेक करें

UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai : मतदाता अपने फोन पर ECINET ऐप का उपयोग करके यह जांच सकते हैं कि उनका नाम ड्राफ्ट सूची में है या नहीं, इसके अलावा voters.eci.gov.in वेबसाइट पर जाकर भी अपना नाम देख सकते हैं।

Draft सूची में जिन लोगों के नाम हैं, उनमें से 8.5 प्रतिशत का मैपिंग नहीं हो सका है, ऐसे लोगों को आज से नोटिस मिलना शुरू हो जाएगा, जिसमें उन दस्तावेजों की सूची होगी जिन्हें वे अंतिम सूची में शामिल होने के लिए जमा कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर तुलना – UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai

  • उत्तर प्रदेश ने देश में सबसे अधिक मतदाता कटौती (18.7 प्रतिशत) दर्ज की है, तमिलनाडु (15 प्रतिशत) दूसरे स्थान पर और गुजरात (14.5 प्रतिशत) तीसरे स्थान पर है।
  • यह SIR प्रक्रिया बिहार, मध्य प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में पहले ही पूरी हो चुकी है, यूपी में यह अभियान अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था और 26 दिसंबर 2025 तक गणना फॉर्म जमा किए गए।
  • निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना पूर्व सूचना के नहीं काटा गया है, यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है और मतदाताओं को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए पर्याप्त समय और अवसर दिया जा रहा है।
  • UP SIR Se 2.89 Crore Voter Hate, Lucknow Top par hai

Leave a Comment